[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निजी स्कूल संचालकों की आपात बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

निजी स्कूल संचालकों की आपात बैठक आयोजित

निजी स्कूल संचालकों की आपात बैठक आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : स्कूल शिक्षा परिवार नवलगढ़ के तत्वावधान में शनिवार को नवलगढ़ पब्लिक स्कूल, छोटा बस स्टैंड में निजी विद्यालय संचालकों एवं पदाधिकारियों की आपात बैठक आयोजित हुई। बैठक में निजी विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सरकार की नीतियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा परिवार के जिला अध्यक्ष सुभाष बुगालिया ने की। जिला प्रभारी कृष्ण कुमार दायमा मुख्य अतिथि रहे तथा ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में निजी विद्यालय संचालकों ने विद्यालयों के हित में एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया।

बैठक में तय किया गया कि सोमवार, 10 अगस्त को सुबह 8:30 बजे घूमचक्कर, सीकर रोड स्थित विधायक कार्यालय पहुंचकर नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से निजी विद्यालयों में बार-बार होने वाली जांच पर रोक लगाने, फायर सेफ्टी और भवन सुरक्षा के नाम पर अनावश्यक परेशान नहीं करने तथा RTE का भुगतान समय पर करने की मांग की जाएगी।

इसके अलावा निजी विद्यालयों के शिक्षकों को बीमा एवं सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने, निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ भेदभाव रोकने तथा विद्यालय संचालकों और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने की मांग भी रखी जाएगी।

बैठक में सुभाष महन, रवि प्रकाश माहिच, ताहिर अली खत्री, गौरव बुगालिया, इंद्राज सिंह, बनवारी लाल, धर्मपाल साहू, वाहिद अली सहित बड़ी संख्या में निजी विद्यालय संचालक उपस्थित रहे। ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने सभी निजी विद्यालय संचालकों से सोमवार को सुबह 8:30 बजे घूमचक्कर, सीकर रोड पहुंचकर ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Related Articles