छात्र संसद का हुआ गठन, प्रताप सिंह बने प्रधानमंत्री
छात्र संसद का हुआ गठन, प्रताप सिंह बने प्रधानमंत्री
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : स्थानीय श्री जेठमल जीवराज सेखानी उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में छात्र संसद का गठन किया गया। छात्र संसद में भैया प्रताप सिंह को प्रधानमंत्री, रोहित सैनी को उपप्रधानमंत्री, मेघराज माली को अनुशासन एवं गृह मंत्री, रामाकिशन को पर्यावरण मंत्री, यथार्थ को सांस्कृतिक मंत्री तथा ललित को खेल मंत्री नियुक्त किया गया।
प्रधानमंत्री का चयन विद्यार्थियों के मतदान के माध्यम से किया गया। मतदान प्रक्रिया व्याख्याता आचार्य भवानी शंकर के निर्देशन में संपन्न हुई। विजेताओं की घोषणा धनराज दर्जी ने की, जबकि नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्याख्याता आचार्य अणदाराम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जगदीश नाथ सिद्ध, मोहनलाल प्रजापत, सोनू सोनी, पवन कुमार सोनी, अशोक सिंह, नटवर राणा, बुधाराम मेघवाल, मुकेश मारोठिया, अशोक सोकल, संजय कुमार जाट, तरुण कुमार स्वामी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2302506


