[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर के पीएम श्री बालिका विद्यालय में छात्राओं को गणवेश वितरण, शिक्षा व सहयोग की मिसाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर के पीएम श्री बालिका विद्यालय में छात्राओं को गणवेश वितरण, शिक्षा व सहयोग की मिसाल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : शहर में स्थित पीएम श्री धापू देवी चौरड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। विद्यालय में समाजसेवी ट्रस्ट के सहयोग से जरूरतमंद छात्राओं को गणवेश वितरित की गई जानकारी के अनुसार, यह विद्यालय क्षेत्र का प्रमुख बालिका शिक्षा संस्थान है, जहां सैकड़ों छात्राएं अध्ययनरत हैं और यह सरकारी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित है। ऐसे में छात्राओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सोहनलाल भीकमचन्द चौरडिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद छात्राओं को 90 विद्यालय में गणवेश वितरण की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमरतन शर्मा एसीबीओं द्वितीय ने की जिन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ अनुशासन और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज और शिक्षा का आपसी सहयोग ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करता है। इस अवसर पर संस्था प्रधान ने ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बेहतर वातावरण में पढ़ाई कर पाती हैं।

वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथी ट्रस्ट के प्रतिनिधी मालचन्द दर्जी उपस्थित रहे संस्था प्रधान भंवर सिंह प्रतिवर्ष किए जाने वाले सहयोग के लिए ट्रस्ट का धन्यवाद ज्ञापित किया इससे अवसर पर मनोज कुमार,अमित कुमार दर्जी,राधेश्याम सुथार,सुरेश जानू,अंकित शर्मा,आनंद साहू सहित समस्त स्टाफ के सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे

Related Articles