एक माह से बंद आधार केंद्र, नया आधार बनवाने 40 किलोमीटर दूर डीडवाना जा रहे लोग
एक माह से बंद आधार केंद्र, नया आधार बनवाने 40 किलोमीटर दूर डीडवाना जा रहे लोग
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं : तहसील परिसर स्थित आधार सेवा केंद्र पिछले करीब एक माह से तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़ा है। केंद्र बंद होने से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को नया आधार कार्ड बनवाने के लिए करीब 40 किलोमीटर दूर डीडवाना जाना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता मुश्ताक खान कायमखानी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर आधार सेवा बंद होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन आधार संबंधी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को केंद्र बंद मिलने पर निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
आधार ऑपरेटर सिकंदर खान ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण करीब एक माह से सेवाएं बंद हैं। समस्या की जानकारी तकनीकी सहायता दल को ई-मेल के माध्यम से भेजी जा चुकी है। कार्यवाहक प्रोग्रामर राजकुमार जांगिड़ ने बताया कि मशीन में लगातार त्रुटि आ रही है। इस संबंध में जयपुर स्थित सूचना प्रौद्योगिकी विभाग कार्यालय को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया गया है। उन्होंने जल्द तकनीकी खराबी दूर होने के बाद केंद्र की सेवाएं शुरू होने की उम्मीद जताई। कायमखानी ने प्रशासन से आधार केंद्र को शीघ्र शुरू करवाने की मांग की है, ताकि आमजन को आधार संबंधी कार्यों के लिए दूसरे शहर की दौड़ न लगानी पड़े।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2302560


