जिला पर्यावरण सुधार समिति का निरीक्षण, भारी वाहन चालकों के प्रशिक्षण की ली जानकारी
जिला पर्यावरण सुधार समिति का निरीक्षण, भारी वाहन चालकों के प्रशिक्षण की ली जानकारी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के अग्रसेन नगर स्थित जिला पर्यावरण सुधार समिति में चल रहे एक दिवसीय भारी वाहन चालक पुनश्चर्या प्रशिक्षण शिविर का राजस्थान के डिप्टी कमिश्नर वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं और भारी वाहन चालकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों के साथ बैठक कर यातायात के नए नियमों की जानकारी दी तथा प्रशिक्षण लेने वाले नए लाइसेंसधारी भारी वाहन चालकों को आधुनिक एवं सुरक्षित वाहन संचालन के तरीकों से प्रशिक्षित करने पर जोर दिया।
वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस निलंबित या निरस्त करने का प्रावधान है। बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के लाइसेंस के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस दौरान जिला पर्यावरण सुधार समिति के निदेशक राजेश कुमार अग्रवाल, प्रशिक्षक प्यारेलाल सेन, समीर खान, असलम पठान, समन्वयक जयकरण कांटीवाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2302422


