बिजली व्यवस्था को लेकर सांसद राहुल कस्वां एक्शन मोड में, अधिकारियों की ली मैराथन बैठक
कम वोल्टेज और बिजली कटौती पर जताई नाराजगी, जर्जर तार-पोल बदलने के दिए निर्देश
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिले में सुचारू बिजली आपूर्ति और विद्युत तंत्र को मजबूत करने के लिए सांसद राहुल कस्वां की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला कलेक्टर सहित जोधपुर डिस्कॉम के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी बैठक में शामिल हुए।
पुनरुत्थान वितरण क्षेत्र योजना के तहत हुई बैठक में सांसद कस्वां ने जिले में स्वीकृत और चल रहे विद्युत विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कम वोल्टेज तथा बार-बार बिजली कटौती की शिकायतों पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए स्थायी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने व जर्जर तार-पोल बदलने, नए बिजली उपकेंद्रों के निर्माण और फीडर पृथक्करण के कार्यों में तेजी लाने को कहा।
कृषि बिजली कनेक्शनों में हो रही देरी और आम उपभोक्ताओं की शिकायतों को लेकर भी सांसद ने अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक मनोज मेघवाल ने सुजानगढ़ क्षेत्र में ढीले तारों, लंबित कृषि कनेक्शनों और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
सांसद राहुल कस्वां ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी धरातल पर जाकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आमजन और किसानों को राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2302439


