[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में सेप्टिक टैंक की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, मजदूर दबा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में सेप्टिक टैंक की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, मजदूर दबा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आसपास के हॉस्टल कराए खाली, सिविल डिफेंस-पुलिस समेत 40 लोगों की टीम जुटी; सीमेंट के रिंग डालकर मजदूर तक पहुंचने का प्रयास

सीकर : सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में पिपराली रोड स्थित आदर्श गर्ल्स हॉस्टल के पास शनिवार को सेप्टिक टैंक की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी ढहने से एक मजदूर मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और मजदूर को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

उद्योग नगर थाना एसएचओ राजेश कुमार बुडानिया के अनुसार, मलबे में दबे मजदूर की पहचान सिकंदर अली (28), पुत्र नवाब अली, निवासी इस्लामिया चौक, सीकर के रूप में हुई है। सिकंदर आदर्श गर्ल्स हॉस्टल के पास सेप्टिक टैंक की खुदाई का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और वह मलबे में दब गया।

एहतियात के तौर पर आसपास के हॉस्टल खाली

हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए घटनास्थल के आसपास स्थित हॉस्टलों को खाली करवा दिया। आसपास की इमारतों को भी खतरा नहीं हो, इसके लिए रेस्क्यू टीम बेहद सावधानी से खुदाई कर रही है।

विधायक राजेंद्र पारीक भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आसपास कई इमारतें हैं, इसलिए सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए खुदाई की जा रही है। मौके पर मिट्टी के कट्टे मंगवाए गए हैं, जिन्हें आसपास की बिल्डिंग के सहारे लगाकर मिट्टी को और धंसने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

सीमेंट के गोल रिंग डालकर नीचे उतरा जवान

मजदूर तक सुरक्षित पहुंचने के लिए मौके पर सीमेंट के गोल रिंग मंगवाए गए हैं। सिविल डिफेंस का एक जवान इन रिंगों के सहारे गड्ढे में उतरा और अंदर से मिट्टी हटाने का काम शुरू किया। रेस्क्यू टीम इस तरह रास्ता बना रही है कि दोबारा मिट्टी धंसने का खतरा कम रहे।

40 लोगों की टीम रेस्क्यू में जुटी

मौके पर पुलिस, सिविल डिफेंस, प्रशासन और स्थानीय लोगों सहित करीब 40 लोगों की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। एसडीएम सुशील कुमार सैनी सहित प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

फिलहाल टीम का पूरा प्रयास मलबे में दबे मजदूर सिकंदर अली तक सुरक्षित पहुंचने और उसे जल्द से जल्द बाहर निकालने पर केंद्रित है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मिट्टी के दोबारा धंसने की आशंका को देखते हुए बेहद सावधानी बरती जा रही है।

अब देखिए हादसे से जुड़ी PHOTOS…

Related Articles