एनआईटीटीटीआर, चंडीगढ़ एवं बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (बीटीयू) के मध्य हुआ एमओयू
तकनीकी शिक्षा, शोध एवं शिक्षकों के प्रशिक्षण को मिलेगा नया आयाम : प्रो. अखिल रंजन गर्ग, कुलगुरु
बीकानेर : उच्च तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर), चंडीगढ़ तथा बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (बीटीयू), बीकानेर के मध्य एनआईटीटीटीआर, चंडीगढ़ में हुए एक समारोह में एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ। जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि इस एमओयू के अंतर्गत संकाय सदस्यों के संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम, अनुसंधान, विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप, स्टार्टअप एवं नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं तकनीकी गतिविधियों में सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर एनआईटीटीटीआर, चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. भोलाराम गुर्जर, अधिष्ठाता डॉ. सी. रामाकृष्णा एवं डॉ. मीनाक्षी सूद तथा बीटीयू की ओर से अधिष्ठाता डॉ. गणेश प्रजापत, डॉ. ऋतुराज सोनी एवं डॉ. रानूलाल चौहान उपस्थित रहे।
कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने विश्वविद्यालय द्वारा किए गए इस एमओयू पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में किए गए एमओयू की विभिन्न शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व आईआईटीएम, पुणे के साथ हुए एमओयू के तहत शीघ्र ही विश्वविद्यालय परिसर में क्लाइमेट रेफरेंस स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सीईईआरआई (CEERI), पिलानी के साथ हुए एमओयू के अंतर्गत यूजी इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए विशेष तकनीकी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। साथ ही, विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालय द्वारा बिट्स पिलानी के साथ हुए एमओयू के अंतर्गत संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर कार्य जारी है, जिससे शोध, नवाचार एवं उद्योग–अकादमिक सहयोग को और अधिक मजबूती मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2302334


