[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद रामनिवास राजकीय विद्यालय में भामाशाह परिवार ने भेंट किया वाटर कूलर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शहीद रामनिवास राजकीय विद्यालय में भामाशाह परिवार ने भेंट किया वाटर कूलर

शहीद रामनिवास राजकीय विद्यालय में भामाशाह परिवार ने भेंट किया वाटर कूलर

झुंझुनूं। स्वर्गीय कानाराम मीणा की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिवार की ओर से महात्मा गांधी शहीद रामनिवास राजकीय विद्यालय, शेखसर में विद्यार्थियों के लिए ठंडे पानी का वाटर कूलर भेंट किया गया।

इस अवसर पर परिजनों एवं विद्यालय परिवार ने स्वर्गीय कानाराम मीणा को श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संस्था प्रधान उषा किरण ने भामाशाह परिवार का स्वागत करते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों के हित में किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मिश्री देवी, प्रदीप मीणा, सुमेर मीणा, गुगराम मीणा सहित परिवारजन एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय परिवार की ओर से रीना, दीपिका, अनीता कुमारी, प्रेक्षा धायल, आलोक कुमार, अनिल कुमार, संजीव कुमार सेवदा और सज्जाद अली ने भी स्वर्गीय कानाराम मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles