नवलगढ़ बाजार में सांडों की लड़ाई, महिला घायल:व्यापारियों ने पकड़कर गौशाला भिजवाने की मांग की
नवलगढ़ बाजार में सांडों की लड़ाई, महिला घायल:व्यापारियों ने पकड़कर गौशाला भिजवाने की मांग की
नवलगढ़ : नवलगढ़ के मुख्य बाजार में शुक्रवार देर शाम दो सांडों की लड़ाई से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक बाइक सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। 14 पेण्ड के पास अचानक सांड आपस में भिड़ गए, जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। सीसीटीवी फुटेज में सांड तेज रफ्तार से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। सांडों की अचानक लड़ाई और भागने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।
सांड़ों को पकड़कर गौशाला भिजवाने की मांग की
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, मुख्य बाजार में निराश्रित सांडों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। दिनभर ये सांड बाजार में घूमते रहते हैं और शाम के समय इनकी संख्या व गतिविधियां बढ़ जाती हैं। अक्सर सांडों के आपस में भिड़ने से राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और दुकानदारों को खतरा बना रहता है।
व्यापारियों का कहना है कि बाजार में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं। ऐसे में सांडों की लड़ाई के दौरान यदि कोई बच्चा, बुजुर्ग या राहगीर इनकी चपेट में आ जाए तो गंभीर हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने मुकुंदगढ़ की तर्ज पर नवलगढ़ के मुख्य बाजार से निराश्रित सांडों को पकड़कर गौशाला में भिजवाने की मांग की है। उनका कहना है कि नगरपालिका प्रशासन को केवल हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले से ही प्रभावी व्यवस्था करनी चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2301862


