सादुलपुर में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:तारानगर पुलिया के पास से पकड़ा, 7 ग्राम हेरोइन बरामद
सादुलपुर में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:तारानगर पुलिया के पास से पकड़ा, 7 ग्राम हेरोइन बरामद
सादुलपुर : सादुलपुर पुलिस और एजीटीएफ टीम चूरू ने शुक्रवार देर रात एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7.26 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने सुमित कुमार (19) निवासी माता मंडी के पास, वार्ड नंबर 13 को तारानगर पुलिया के पास से पकड़ा है।
सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत पाटिल ने बताया कि थानाधिकारी राजेश सिहाग के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एसआई सत्यप्रकाश और एजीटीएफ टीम के साथ गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ये कार्रवाई की।
मामले की जांच पुलिस थाना सिद्धमुख के थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह कर रहे हैं। पुलिस आरोपी सुमित कुमार से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार, कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश हुड्डा और कॉन्स्टेबल अजय कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2301867


