सेऊवा में बिजली पोल निर्माण रोका:मूंग की फसल खराब होने पर ग्रामीणों ने काम रुकवाया, मुआवजे की मांग
सेऊवा में बिजली पोल निर्माण रोका:मूंग की फसल खराब होने पर ग्रामीणों ने काम रुकवाया, मुआवजे की मांग
सादुलपुर : सादुलपुर के निकटवर्ती गांव सेऊवा में शुक्रवार को ग्रामीणों ने बिजली के पोल के लिए फाउंडेशन भरने पहुंची टीम का विरोध कर काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने बिना अनुमति के जेसीबी से खेतों में प्रवेश किया, जिससे खड़ी मूंग की फसल को नुकसान पहुंचा।
ग्रामीणों की ओर से एडवोकेट शिव मंगल पूनिया ने बताया कि प्रत्येक किसान की लगभग 2 से 3 बीघा क्षेत्र में खड़ी मूंग की फसल क्षतिग्रस्त हुई है। किसानों के अनुसार, फसल कटाई में केवल 15 से 20 दिन शेष थे। उनका कहना है कि यदि ठेकेदार कुछ दिन प्रतीक्षा करता तो किसानों का प्रति किसान लगभग एक लाख रुपए तक का नुकसान टाला जा सकता था।

एडवोकेट शिव मंगल पूनिया और रतिराम पूनिया ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन या ठेकेदार पुलिस बल के साथ जबरन खेतों में काम शुरू करते हैं, तो किसान न्यायालय का रुख करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को उचित मुआवजा दिए बिना बिजली के पोल स्थापित नहीं करने दिए जाएंगे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त फसल का सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने और फसल कटाई के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। इस मामले में राजगढ़ के तहसीलदार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2301862


