सुजानगढ़ में 65 एमएम बारिश:गांधी चौक, लाडनूं बस स्टैंड सहित कई जगह भरा पानी, आवाजाही में परेशानी
सुजानगढ़ में 65 एमएम बारिश:गांधी चौक, लाडनूं बस स्टैंड सहित कई जगह भरा पानी, आवाजाही में परेशानी
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में शुक्रवार शाम करीब 1 घंटे हुई बारिश से बाजार सहित कई इलाकों में पानी भर गया। शाम 5.15 बजे से 7 बजे तक रुक-रुक कर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 65 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद गांधी चौक, लाडनूं बस स्टैंड, सिंघी मंदिर के आगे-पीछे, नया बास, दुलिया बास, नाथो तालाब सहित कई इलाकों में पानी भर गया।
10 दिन से बंद पड़ा है पानी निकासी का पम्प
भाजपा के निवर्तमान पार्षद पारीक बारिश के बीच शहर की मुख्य गेनाणी पहुंचे। उन्होंने मौके से वीडियो भेजकर बताया कि यहां पानी निकासी के लिए दो पम्प लगे हैं, जिनमें से एक पम्प 10 दिन से बंद पड़ा है। पारीक ने कहा कि वहां काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि 10 दिन से डीजल की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा- आज भारी बारिश हुई है, लेकिन लाडनूं रोड़ की मुख्य गेनाणी शहर का पानी बाहर फेंकने का सबसे बड़ा पॉइंट है। अगर यहीं पम्प बंद पड़ा है तो पानी कैसे बाहर निकलेगा।
नालों की सफाई नहीं होने का आरोप
दुलिया बास के निवर्तमान भाजपा पार्षद पुरुषोत्तम शर्मा ने परिषद पर आरोप लगाया कि भैरों मंदिर से लेकर नई मस्जिद, केला फैक्ट्री के पास से होते हुए माताजी के मंदिर के आगे नई सब्जी मंडी के सामने सालासर रोड तक नालों की सफाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि वहां नाला टूटा हुआ है, जिसकी वजह से बारिश का गंदा पानी घरों में जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2300529


