MCH सेंटर में महिला पर सीलिंग गिरने का मामला:भाजपा नेता ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की, सुजानगढ़ में ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की भी रखी मांग
MCH सेंटर में महिला पर सीलिंग गिरने का मामला:भाजपा नेता ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की, सुजानगढ़ में ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की भी रखी मांग
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) केंद्र में महिला पर सीलिंग का प्लास्टर गिरने मामला। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो विजय चौहान ने शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 5 अगस्त को हुई घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने और भवन की जर्जर स्थिति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही सुजानगढ़ में जल्द ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की मांग भी रखी।
चौहान ने ज्ञापन में बताया कि 5 अगस्त को MCH भवन की सीलिंग का प्लास्टर गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्होंने कहा कि भवन की जर्जर स्थिति को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की ओर से संबंधित अधिकारियों को पहले भी कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका था। इसके बावजूद समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई।
ज्यादा लोग होते तो हो सकता था बड़ा हादसा
चौहान ने कहा कि घटना के समय यदि MCH केंद्र में अधिक संख्या में मरीज और उनके परिजन मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने भवन का फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने वाले अधिकारियों और अन्य संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। चौहान ने कहा कि जांच में लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
सड़क हादसों को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर की मांग
चौहान ने सुजानगढ़ और आसपास के क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और गंभीर हादसों का हवाला देते हुए ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गंभीर घायलों को समय पर इलाज मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सुजानगढ़ में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना वर्तमान समय की बड़ी जरूरत है। इससे सड़क दुर्घटनाओं और अन्य गंभीर मामलों में घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2300532


