[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेना जवान का सैनिक सम्मान से अंतिम संस्कार:मस्तिष्क ट्यूमर से जंग के बाद निधन, 2.5 KM निकली तिरंगा यात्रा; ‘योगेश अमर रहे’ के लगे नारे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सेना जवान का सैनिक सम्मान से अंतिम संस्कार:मस्तिष्क ट्यूमर से जंग के बाद निधन, 2.5 KM निकली तिरंगा यात्रा; ‘योगेश अमर रहे’ के लगे नारे

सेना जवान का सैनिक सम्मान से अंतिम संस्कार:मस्तिष्क ट्यूमर से जंग के बाद निधन, 2.5 KM निकली तिरंगा यात्रा; 'योगेश अमर रहे' के लगे नारे

सादुलपुर : सादुलपुर में शुक्रवार शाम भारतीय सेना की पंजाब रेजीमेंट के जवान योगेश खटीक (23) का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मोहल्ला नरहड़ियान स्थित मोक्ष भूमि में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा से पहले युवाओं ने शहीद स्मारक से उनके आवास तक करीब 2.5 किलोमीटर तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने ‘शहीद योगेश अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

योगेश खटीक पुत्र राजू खटीक पिछले करीब एक साल से दिल्ली के आरआर हॉस्पिटल में मस्तिष्क ट्यूमर का इलाज करा रहे थे। गुरुवार शाम उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। शुक्रवार को हवलदार पूर्णचंद, नायब सूबेदार सोनू और लांस नायक पवनदीप जवान का पार्थिव शरीर लेकर सादुलपुर पहुंचे।

ढाई किलोमीटर निकली तिरंगा यात्रा

जवान का पार्थिव शरीर सादुलपुर पहुंचने पर युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा शहीद स्मारक से शुरू होकर रेलवे स्टेशन, पुलिस थाना और शीतला बाजार होते हुए वार्ड संख्या 30 स्थित योगेश के आवास तक पहुंची। युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। अपने बेटे की अंतिम यात्रा देखकर योगेश के माता-पिता राजू खटीक और सुरेश देवी भावुक हो गए।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

मोहल्ला नरहड़ियान स्थित मोक्ष भूमि में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जवान के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र और पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार में एसडीएम मनोज खेमदा, पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया, किसान नेता सुनील पूनिया, कांग्रेस जिला महासचिव संजय पूनिया, भाजपा जिला प्रवक्ता विमल पूनिया, जिला मंत्री कौशल पूनिया, जोगेंद्र झाझड़िया, थाना एएसआई महेंद्र स्वामी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष सूबेदार मुकेश पूनिया, सचिव नंदलाल, पूर्व अध्यक्ष उम्मेद सिंह पूनिया, पूर्व अध्यक्ष जगत सिंह, एडवोकेट वीरेंद्र पूनिया, नसीम कुरैशी, नरेंद्र सांगवान, मौसमदीन लुहार और हैदर अली सहित अन्य लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Related Articles