[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में यूनियन बैंक के सामने कार से बैग चोरी:बैग में रखे थे 5 लाख कैश और डॉक्यूमेंट्स, सीसीटीवी में दिखे 4 संदिग्ध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में यूनियन बैंक के सामने कार से बैग चोरी:बैग में रखे थे 5 लाख कैश और डॉक्यूमेंट्स, सीसीटीवी में दिखे 4 संदिग्ध

रींगस में यूनियन बैंक के सामने कार से बैग चोरी:बैग में रखे थे 5 लाख कैश और डॉक्यूमेंट्स, सीसीटीवी में दिखे 4 संदिग्ध

रींगस : रींगस कस्बे में यूनियन बैंक के सामने खड़ी एक कार से 5 लाख रुपये और महत्वपूर्ण दस्तावेज वाला बैग चोरी हो गया। पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, श्री खाटूश्यामजी रीको इंडस्ट्रियल एरिया, परसरामपुरा, सरगोठ निवासी रोहिताश बिजारणियां पुत्र मुरलीधर जाट ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शाम करीब चार बजे उन्होंने अपनी कार यूनियन बैंक के सामने खड़ी की थी।

जब वे कुछ देर बाद लौटे, तो कार से बैग गायब था। चोरी हुए बैग में 5 लाख रुपये नकद के अलावा पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड और चार गाड़ियों की आरसी सहित कई व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक दस्तावेज शामिल थे। घटना के बाद रोहिताश ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। फुटेज में चार युवक बैग लेकर ई-रिक्शा में बैठकर जाते हुए दिखाई दिए। यह फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर चोरी हुए रुपये और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गौरीशंकर को सौंपी है।

Related Articles