अमर शहीद सूबेदार राजेंद्र प्रसाद भांबू की चतुर्थ पुण्यतिथि 11 अगस्त को
अमर शहीद सूबेदार राजेंद्र प्रसाद भांबू की चतुर्थ पुण्यतिथि 11 अगस्त को
झुंझुनूं : बगड़ क्षेत्र के मालीगांव की धरती ने अमर शहीद सूबेदार राजेंद्र प्रसाद भांबू जैसे वीर सपूत को जन्म दिया, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनकी चतुर्थ पुण्यतिथि 11 अगस्त 2026 को मालीगांव स्थित प्रतिमा स्थल पर श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी।
11 अगस्त 2022 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सूबेदार राजेंद्र प्रसाद भांबू ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अंतिम सांस तक मोर्चा संभाले रखा। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने आतंकियों का मुकाबला किया और देश की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की।
शहीद भांबू का सैन्य जीवन भी गौरवपूर्ण उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया तथा सूडान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सैन्य सेवाएं दीं। उन्हें सैन्य सेवा के दौरान अनेक पदक एवं सम्मान प्राप्त हुए। देशसेवा की यह परंपरा उन्हें परिवार से मिली थी। उनके पिता बदरू राम भांबू ने भी 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों में जाट रेजीमेंट के साथ हिस्सा लिया था।
शहीद राजेंद्र प्रसाद भांबू के परिवार में धर्मपत्नी तारामणि देवी, दो पुत्रियां प्रिया और साक्षी तथा पुत्र अंशुल भांबू हैं। उनकी स्मृति में मालीगांव में प्रतिमा स्थापित की गई है।
पुण्यतिथि के अवसर पर मालीगांव स्थित शहीद प्रतिमा स्थल पर विशाल पौधरोपण एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर शहीद को पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। शहीद के परिजनों और ग्रामीणों ने प्रतिमा स्थल तक सड़क निर्माण की मांग भी उठाई है, जिसका वादा किए जाने के बावजूद कार्य अब तक पूरा नहीं होने की बात कही गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2300534


