एसीएस अश्विनी भगत ने अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण
एसीएस अश्विनी भगत ने अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अश्विनी भगत ने शुक्रवार को चूरू स्थित अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा भी मौजूद रहे।
अश्विनी भगत ने विद्यालय में स्वच्छता, भोजन, छात्रावास, पेयजल, सुरक्षा सहित विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक प्रगति और व्यवस्थाओं में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर विशेष ध्यान देने को कहा। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने विद्यालय के बेहतर प्रबंधन के साथ विद्यार्थियों को उचित करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसीएस अश्विनी भगत ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेन्द्र शेखावत ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2300551


