कोलसिया में बोरिंग के पास गड्ढा बना:नाथू का मोहल्ला के लोगों ने अधिकारियों को दी सूचना, बरसात का पानी जाने से जमीन धंसने की आशंका
कोलसिया में बोरिंग के पास गड्ढा बना:नाथू का मोहल्ला के लोगों ने अधिकारियों को दी सूचना, बरसात का पानी जाने से जमीन धंसने की आशंका
कोलसिया : कोलसिया के नाथू का मोहल्ला में ट्यूबवेल (बोरिंग) के पास गड्ढा बना है। आसपास रहने वाले लोगों को आशंका है कि यहां हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढे के अंदर जमीन थी। मोहल्ले के निवासी अमरसिंह रेपस्वाल ने बताया कि गड्ढे की समस्या के बारे में संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई है, लेकिन अब तक मौके पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गड्ढे के आसपास मिट्टी कट रही
गड्ढे के आसपास मिट्टी कट रही है। बरसात का पानी इसमें जाने से जमीन और कमजोर होने की आशंका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते गड्ढा नहीं भरा गया और पानी की निकासी नहीं हुई, तो आसपास की जमीन धंस सकती है। मोहल्ले में घर पास होने के कारण लोगों को मकानों की सुरक्षा की चिंता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण करने और सुरक्षा व मरम्मत का काम जल्द कराने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2552655


