[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चुनाव की तैयारी को लेकर रैगर समाज की बैठक:दिसंबर में होने वाले राष्ट्रीय कार्यकारिणी चुनाव, सदस्यता अभियान और संगठन पर चर्चा की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

चुनाव की तैयारी को लेकर रैगर समाज की बैठक:दिसंबर में होने वाले राष्ट्रीय कार्यकारिणी चुनाव, सदस्यता अभियान और संगठन पर चर्चा की

चुनाव की तैयारी को लेकर रैगर समाज की बैठक:दिसंबर में होने वाले राष्ट्रीय कार्यकारिणी चुनाव, सदस्यता अभियान और संगठन पर चर्चा की

मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ के रैगर मोहल्ला स्थित श्री रामदेव मंदिर परिसर में रैगर समाज की बैठक हुई। इसमें अखिल भारतीय रैगर समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दिसंबर में होने वाले चुनाव पर चर्चा की गई। जयपुर से आए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ. एस.एन. धौलपुरिया का समाज के लोगों ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया, संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और समाज के विकास की जानकारी दी।

शिक्षा, स्वास्थ्य और संगठन के लिए काम करने की बात कहीं

डॉ. धौलपुरिया ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी को एकजुट होकर शिक्षा, स्वास्थ्य और संगठन के लिए काम करना चाहिए। बैठक में नवनिर्वाचित पार्षद प्रवीण कुमार रैगर का माला पहनाकर सम्मान किया गया। मौजूद लोगों ने उन्हें बधाई दी। बैठक में समाज के उत्थान, युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने, सामाजिक कुरीतियां दूर करने और एकता बनाए रखने पर भी बात हुई। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव समाज के लिए अवसर है और सभी को इसमें भाग लेना चाहिए।

ये रहे मौजूद

बैठक में अखिल भारतीय रैगर समाज के राष्ट्रीय महासचिव मनोहर लाल बाकोलिया, डॉ. बनवारी लाल बाकोलिया, रामावतार रैगर, ओमप्रकाश, प्रवीण कुमार, सुभाष, पंडित संतोष शर्मा, कुलदीप सांखला, हीरालाल, मदनलाल, भगवानराम, सुनील कुमार, रविन्द्र, रामकुमार, राकेश, संत कुमार, शैलेंद्र, अशोक कुमार, राहुल और विनय सहित समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet