[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बारिश होते ही इस्लामपुर का पुराना पोस्ट ऑफिस बस स्टैंड बना झील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरचूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बारिश होते ही इस्लामपुर का पुराना पोस्ट ऑफिस बस स्टैंड बना झील

ग्रामीण रास्ता बदलकर जाने को मजबूर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : गुरुवार रात को रुक-रुक कर बारिश का दौर लगातार जारी रहा। शुक्रवार सुबह 2 से 3 घंटे रुक-रुककर अच्छी बारिश हुई। तेज बारिश के चलते पुराना पोस्ट ऑफिस बस स्टैंड सहित कस्बे के निचले इलाकों में पानी भर गया जिसे लोग निकालने में लगे रहे। पुराना पोस्ट ऑफिस वाले मुख्य मार्ग में तेज बारिश के चलते लगभग 2 से 3 फीट पानी भर गया जिससे वाहन चालकों सहित आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी का उचित निकास नहीं होने से मुख्य रास्ते ने झील का रूप ले लिया। जल भराव अधिक होने से कई छोटे-छोटे वाहन बीच पानी में बंद हो गए जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल गया।

तेज बारिश और अत्यधिक जल भराव के चलते लगभग घंटेभर मुख्य रास्ता अवरुद्ध रहा और आमजन को रास्ता बदलकर जाना पड़ा जिससे उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि पुराना पोस्ट ऑफिस से काटली नदी की ओर जाने वाला नाला गंदगी से अटा पड़ा है जिसके चलते उसमें पानी रुक-रुककर जाता है। साथ ही मुख्य नाले की सफाई हुए काफी समय बीत चुका है जिसके चलते बारिश का पानी नाले में नहीं जा पाता है और मुख्य मार्ग में पानी जमा हो जाता है।

बारिश का पानी मुख्य सड़क पर जमा होने से दुकानदारों की ग्राहकी पर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा है। पुराना पोस्ट ऑफिस पर बारिश का पानी जमा होने की समस्या काफी लंबे समय से चली आ रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Related Articles