मेडिकल स्टोरों पर पुलिस का छापा, 272 नशीले कैप्सूल जब्त; दो युवक गिरफ्तार
विशेष अभियान के तहत मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई, बिना लाइसेंस बेची जा रही थीं दवाइयां
उदयपुरवाटी : कस्बे के घूमचक्कर तथा सीकर रोड़ पर अवैध नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की है। पुलिस ने मौके से कुल 272 अवैध नशीले कैप्सूल जब्त कर दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि अति. पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत व वृत्ताधिकारी सुगन सिंह के मार्गदर्शन तथा थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पहली कार्रवाई घूमचक्कर स्थित गुंजन मेडिकल स्टोर पर की है जहां से आरोपी विनोद कुमार (25) पुत्र शंकरलाल को 214 नशीले कैप्सूलों की स्ट्रिप के साथ पकड़ा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई सीकर रोड़ स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर पर की गई, जहां उप निरीक्षक संतोष की टीम ने आरोपी पिंटूराम (27) पुत्र गिरधारी लाल के कब्जे से 58 नशीले कैप्सूल बरामद किए।
थाना अधिकारी रामपाल मीणा ने बताया कि औषधि नियंत्रण अधिकारी झुंझुनूं द्वारा पुष्टि करने पर उक्त कैप्सूल अवैध एवं नशीली श्रेणी के पाए गए। दोनों आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस, परमिट या डॉक्टर की पर्ची के इनका भंडारण व बेचान कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2300631


