नवलगढ़ में RUIDP संवाद: 14.49 करोड़ के सीवरेज प्रोजेक्ट पर उठे बड़े सवाल, जनता बोली-पहले पुरानी बदहाली तो सुधारो!
नवलगढ़ में RUIDP संवाद: 14.49 करोड़ के सीवरेज प्रोजेक्ट पर उठे बड़े सवाल, जनता बोली-पहले पुरानी बदहाली तो सुधारो!
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के पांचवें चरण के तहत नवलगढ़ में प्रस्तावित 14.49 करोड़ रुपये के अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित जल पुनः उपयोग परियोजना को लेकर गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में “RUIDP संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, अधिकारियों, मीडिया और विभिन्न हितधारकों ने भाग लेकर परियोजना पर अपने सुझाव और सवाल रखे।
बैठक में आरयूआईडीपी अधिकारियों ने बताया कि एशियन डेवलपमेंट बैंक के वित्तपोषण से इस चरण में सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने और शोधित जल के पुनः उपयोग के लिए कार्य किए जाएंगे। परियोजना पर करीब 14.49 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
हालांकि संवाद के दौरान शहरवासियों और जनप्रतिनिधियों ने सीवरेज व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को लेकर चिंता जताई। कई प्रतिभागियों ने सवाल उठाया कि जिन वार्डों में पहले से सीवरेज की समस्याएं बनी हुई हैं, उनका समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा या फिर नई कॉलोनियों तक ही सुविधाएं सीमित रहेंगी। अधिकारियों ने सुझावों और फीडबैक को परियोजना में शामिल करने का भरोसा दिलाया।
RUIDP के अधिशासी अभियंता देवेन्द्र कुमार सैनी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से परियोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएंगे। उन्होंने नगर पालिका, जनप्रतिनिधियों और आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के समन्वय से ही परियोजना सफल होगी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान आमजन को कम से कम परेशानी हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने पूर्व में सीवरेज कार्यों के दौरान आई समस्याओं का उल्लेख करते हुए इस बार बेहतर योजना और निगरानी पर जोर दिया।
कार्यक्रम के खुले सत्र में प्रतिभागियों ने सीवरेज नेटवर्क, कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा और शहर के विभिन्न वार्डों में सुविधाओं के विस्तार को लेकर सवाल पूछे। अधिकारियों ने सभी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों के आधार पर परियोजना को और बेहतर बनाया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शोएब खत्री, जुगल किशोर सैनी, पार्षद सुरेन्द्र कुमार, भाजपा नेता महेश चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल, भाजपा नेता सुनील सामरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सोनी, कालू खिरोड़ीया, एडवोकेट बाबूलाल कुमावत, भाजपा नेता हितेश थोरी, केतन सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य हितधारक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2300455

