[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिपराली सर्किल से हटाया अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था होगी सुगम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पिपराली सर्किल से हटाया अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था होगी सुगम

पिपराली सर्किल से हटाया अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था होगी सुगम

सीकर : जिला कलेक्टर आशीष मोदी द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में नगर परिषद सीकर वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशन में नगर परिषद सीकर एवं RSRDC यूनिट, झुंझुनू एवं यातायात प्रभारी मनोज कुमार के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पिपराली सर्किल के पास झुंझुनू बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

नगर परिषद के अतिक्रमण प्रभारी प्रमोद सोनी एवं परियोजना निदेशक ज्योति महरिया के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर राज मार्ग को अवरोधमुक्त किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित होगा तथा आमजन को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही सड़क सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से सार्वजनिक भूमि एवं सड़क पर किए गए अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें।

इस अभियान के दौरान RSRDC झुंझुनू यूनिट की परियोजना निदेशक ज्योति महेरिया, राजस्व अधिकारी प्रमोद सोनी , यातायात प्रभारी मनोज कुमार , परियोजना अधिकारी मनीष कुमार, परियोजना अधिकारी सतीश कुमार, नगर परिषद का प्रवर्तन दस्ता प्रभारी सूबेदार राकेश कुमार व प्रवर्तन दस्ता नगर परिषद सीकर तथा यातायात पुलिस की टीम मौके पर उपस्थित रही।

Related Articles