[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आरयूआईडीपी संवाद में शहरवासियों ने दिए सुझाव, 129.84 करोड़ से होंगे विकास कार्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आरयूआईडीपी संवाद में शहरवासियों ने दिए सुझाव, 129.84 करोड़ से होंगे विकास कार्य

आरयूआईडीपी संवाद में शहरवासियों ने दिए सुझाव, 129.84 करोड़ से होंगे विकास कार्य

झुंझुनूं : आरयूआईडीपी के पंचम चरण के तहत झुंझुनूं जिले के झुंझुनूं, चिड़ावा, नवलगढ़, मंडावा और खेतड़ी शहरों में 129.84 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आरयूआईडीपी संवाद में जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों और शहरवासियों से विकास कार्यों को लेकर सुझाव लिए गए।

परियोजना में अपशिष्ट जल प्रबंधन, जल निकासी, बाढ़ प्रबंधन, सीवरेज, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, विरासत संरक्षण और पर्यटन विकास को प्राथमिकता दी गई है। इसमें 115.39 करोड़ रुपये अपशिष्ट जल प्रबंधन, 6.02 करोड़ रुपये बाढ़ प्रबंधन एवं ड्रेनेज तथा 8.43 करोड़ रुपये कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और विरासत संरक्षण पर खर्च होंगे।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि संवाद में प्राप्त सुझावों के आधार पर कार्ययोजना तैयार कर जल्द विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था मजबूत करना परियोजना का प्रमुख उद्देश्य है।

आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता देवेंद्र सैनी ने बताया कि परियोजना पूरी होने के बाद शहरों में जल निकासी व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिलेंगी।

Related Articles