[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में संपर्क पोर्टल, हर घर तिरंगा और स्वतंत्रता दिवस तैयारियों की समीक्षा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में संपर्क पोर्टल, हर घर तिरंगा और स्वतंत्रता दिवस तैयारियों की समीक्षा

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में संपर्क पोर्टल, हर घर तिरंगा और स्वतंत्रता दिवस तैयारियों की समीक्षा

झुंझुनूं : जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों, हर घर तिरंगा अभियान, हरयालो राजस्थान अभियान और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों सहित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि परिवादियों को शीघ्र राहत मिल सके।

उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा। साथ ही हरयालो राजस्थान अभियान के तहत पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली।

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, बजट घोषणाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles