[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क हादसों पर ‘जीरो टॉलरेंस’, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 5 वाहन सीज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क हादसों पर ‘जीरो टॉलरेंस’, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 5 वाहन सीज

सड़क हादसों पर ‘जीरो टॉलरेंस’, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 5 वाहन सीज

झुंझुनूं : सड़क सुरक्षा को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लग्जरी, स्लीपर बसों और स्कूली बाल वाहिनियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 वाहनों को सीज किया, जबकि 10 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. महेन्द्र के. सिंह सोलंकी के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान 3 स्लीपर बसें सीज और 6 पर जुर्माना लगाया गया। वहीं, स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर 2 बाल वाहिनियां सीज तथा 4 पर जुर्माना लगाया गया।

डॉ. सोलंकी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर लोगों की जान सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

जब्त बसों में सवार यात्रियों को अन्य बसों से सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। अधिकारियों ने यात्रियों से भी अपील की कि बस में सफर करने से पहले वाहन की सुरक्षा और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी जरूर लें।

Related Articles