[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीषण हादसा – हाई मास्क पोल से टकराकर धूं-धूं कर जला डंपर, उदयपुरवाटी में देर रात का वक्त होने से टली बड़ी जनहानि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भीषण हादसा – हाई मास्क पोल से टकराकर धूं-धूं कर जला डंपर, उदयपुरवाटी में देर रात का वक्त होने से टली बड़ी जनहानि

टक्कर से विद्युत लाइन पर गिरा 20 फीट ऊंचा पोल, हुआ शॉर्ट सर्किट, दमकल ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे के झुंझुनू रोड़ चुंगी नंबर तीन पर बीती रात करीब एक बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर चौराहे पर लगे लगभग 20 फीट ऊंचे हाई मास्क लाइट के पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लाइट का पोल पास से गुजर रही विद्युत विभाग की बड़ी लाइन पर जा गिरा, जिससे हुए शॉर्ट सर्किट के कारण डंपर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा डंपर धूं-धूं कर जलने लगा।

हादसा होते ही डंपर चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी, अग्निशमन की गाड़ी और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। सबसे पहले क्षेत्र की बिजली आपूर्ति काटी गई, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि तब तक डंपर का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।

दिन में होता हादसा तो मच सकती थी भारी तबाही। गनीमत यह रही कि यह घटना देर रात करीब एक बजे घटी, जब चौराहे पर आवाजाही न के बराबर थी। चुंगी नंबर तीन पर सुबह-शाम के समय काफी चहल-पहल और भारी भीड़ रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा दिन या शाम के समय हुआ होता, तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे और बड़ी जनहानि हो सकती थी। थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंपर सीकर जिले के बेरी गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में फरार चालक व उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है साथ ही हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Articles