स्कूल बसों का औचक निरीक्षण, निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर किया चालान
स्कूल बसों का औचक निरीक्षण, निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर किया चालान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष सोनिका पुरोहित के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृष्णा राकेश कांवत ने जिला मुख्यालय पर स्कूल बसों का औचक निरीक्षण किया ।
प्राधिकरण सचिव कांवत ने बताया कि बच्चों के कल्याण एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्कूल बसों एवं अन्य बाल वाहिनियों में वाहन की फिटनेस, वैध दस्तावेज, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, आपातकालीन निकास, वाहन क्षमता के अनुरूप विद्यार्थियों की संख्या तथा वाहन पर आवश्यक सुरक्षा संबंधी जानकारी के प्रदर्शन की जांच की गई।
जांच में 4 वाहन निर्धारित मानक बिंदुओं के अनुरूप नहीं पाए गए, जिन पर चालान कर संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान आरटीओ चंद्रशेखर भी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2300142


