देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
सीकर : राजस्थान पुलिस के महिला सुरक्षा एवं बाल अपराध रोकथाम अभियान के तहत अजीतगढ़ पीजी कॉलेज में राजस्थान पुलिस एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा मुख्य अतिथि और पुलिस उपाधीक्षक प्रेम बहादुर निर्भय अध्यक्ष रहे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की। पुलिस उपाधीक्षक प्रेम बहादुर निर्भय ने महिला सुरक्षा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।

थानाधिकारी विजय सिंह ने महिलाओं से जुड़े कानूनों, पॉक्सो अधिनियम, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सुरक्षा सखियों और सीएलजी सदस्यों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान पुलिस, रेडक्रॉस, सुरक्षा सखी, राजीविका, महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा विभाग, सीएलजी, पुलिस मित्र, सामाजिक संगठनों तथा छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us