नीमेड़ा ग्राम में कलेक्ट्रेट पर आरएलपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:जल जीवन मिशन में अनियमितता की शिकायत की, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
नीमेड़ा ग्राम में कलेक्ट्रेट पर आरएलपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:जल जीवन मिशन में अनियमितता की शिकायत की, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
रघुनाथगढ़ : आरएलपी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्राम नीमेड़ा में जल जीवन मिशन के कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में योजना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने, चैंबर निर्माण, टंकी स्थापित करने और घर-घर नल कनेक्शन देने जैसे कई कार्य अधूरे हैं। इन अधूरे कार्यों के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने योजना में गड़बड़ियों की जांच कर अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
आरएलपी पदाधिकारियों ने अपनी मांगों में गांव नीमेड़ा से खंडेला और श्रीमाधोपुर के लिए नियमित रोडवेज बस सेवा शुरू करने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि इससे स्टूडेंट्स, मजदूरों, महिलाओं और अन्य ग्रामीणों को निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी।
प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल जीवन मिशन की जांच कर जल्द कार्रवाई नहीं की गई और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2300128


