[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

35 किमी दौड़कर पहुंचे प्रीतम कुमार, शहीद हरलाल कालेर के पिता ने किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

35 किमी दौड़कर पहुंचे प्रीतम कुमार, शहीद हरलाल कालेर के पिता ने किया सम्मानित

35 किमी दौड़कर पहुंचे प्रीतम कुमार, शहीद हरलाल कालेर के पिता ने किया सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : अमर शहीद हरलाल कालेर की प्रतिमा अनावरण समारोह में श्रद्धांजलि देने के लिए प्रीतम कुमार कंवल ने चूरू से दाउदसर तक 35 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। उन्होंने सुबह जिला स्टेडियम चूरू से दौड़ शुरू की और श्यामपुरा स्टैंड, बिनासर, सातड़ा व सेहला सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनका स्वागत किया।

प्रतिमा अनावरण स्थल पर पहुंचने पर शहीद के परिजनों और ग्रामीणों ने प्रीतम कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। शहीद हरलाल कालेर के पिता ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर और फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रीतम कुमार ने कहा कि उनका यह प्रयास देश के वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने का संदेश है। उन्होंने सभी सहयोगियों और स्वागत करने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए शहीद हरलाल कालेर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Articles