[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन के रेला में चट्टान पर दिखा लेपर्ड:ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने पेट्रोलिंग टीम भेजी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानापाटनराजस्थानराज्यसीकर

पाटन के रेला में चट्टान पर दिखा लेपर्ड:ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने पेट्रोलिंग टीम भेजी

पाटन के रेला में चट्टान पर दिखा लेपर्ड:ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने पेट्रोलिंग टीम भेजी

पाटन : पाटन क्षेत्र के ग्राम रेला के पहाड़ी इलाके में गुरुवार को एक लेपर्ड देखा गया। चट्टान पर बैठे इस लेपर्ड का वीडियो भी सामने आया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने लेपर्ड को जंगल में एक बड़े पत्थर पर बैठा देखा और अपने मोबाइल में उसका वीडियो व तस्वीरें कैद कीं। ग्रामीण सतीश ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ पहाड़ की तरफ घूमने गए थे, तभी उन्हें यह लेपर्ड दिखाई दिया।

पिछले कई दिनों से आबादी के पास के इलाकों में मूवमेंट

ग्रामीणों के अनुसार, यह लेपर्ड पिछले कई दिनों से जंगल और आबादी के नजदीकी इलाकों में देखा जा रहा है। यह अक्सर मवेशियों का शिकार कर रहा है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। रेला के जंगल में बड़ी संख्या में लोग पशु चराने जाते हैं। लेपर्ड की लगातार मौजूदगी से किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है, जिस पर ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, लेपर्ड की निगरानी करने और आवश्यकता पड़ने पर उसे रेस्क्यू करने की कार्रवाई करने की मांग की है।

वन विभाग की टीम को पेट्रोलिंग के लिए भेजा

पाटन रेंजर रवि सिंह भाटी ने बताया कि वायरल वीडियो में लेपर्ड की गतिविधि स्पष्ट दिख रही है। वन विभाग की टीम को पेट्रोलिंग के लिए मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि बारिश के मौसम में जंगली वनस्पति बढ़ने के कारण जंगली जानवरों का मूवमेंट स्पष्ट दिखाई नहीं देता। इसलिए, देर-सबेर जंगली क्षेत्र में जाने से बचें।

Related Articles