चूरू में बाल विवाह की शिकार 2 बहनों का रेस्क्यू:काउंसलिंग के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष किया जाएगा पेश
चूरू में बाल विवाह की शिकार 2 बहनों का रेस्क्यू:काउंसलिंग के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष किया जाएगा पेश
चूरू : चूरू जिले में बाल विवाह का मामला सामने आया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की चाइल्ड हेल्पलाइन, मानव तस्करी विरोधी यूनिट और कालिका पेट्रोलिंग टीम ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई कर 2 नाबालिग बहनों को उनके ससुराल से सुरक्षित रेस्क्यू किया। उन्हें संरक्षण में रखकर काउंसलिंग कराई जा रही है। इसके बाद उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। दोनों बहनें करीब डेढ़ साल से प्रताड़ित की जा रही थीं।
चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना अधिकारी पन्ने सिंह ने बताया कि पीड़ित बहनें बीकानेर जिले के एक गांव की रहने वाली हैं। जून 2024 में उनके पिता ने चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के एक गांव में दोनों की शादी कर दी थी। उस समय बड़ी बहन 11वीं और छोटी बहन 9वीं कक्षा में पढ़ रही थी। शादी के बाद उनकी पढ़ाई छुड़वा दी गई।
मारपीट कर डेढ़ साल से किया जा रहा था प्रताड़ित
बड़ी बहन की शादी 32 वर्षीय और छोटी बहन की 26 वर्षीय युवक से की गई थी। शादी के 6 महीने बाद से ही उन्हें घरेलू काम के नाम पर प्रताड़ित किया जाने लगा। छोटी-छोटी बातों पर उनके साथ मारपीट, अपमान और बेल्ट से पिटाई की जाती थी। बुधवार को भी सास ने कथित रूप से उनके हाथ पर ब्लेड से कट लगाए और मारपीट की। इसके बाद सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन तक पहुंची। संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों बहनों को सुरक्षित निकाला।
फिलहाल, उन्हें संरक्षण में रखकर काउंसलिंग कराई जा रही है। इसके बाद उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। बताया गया है कि 6 बेटियां होने के कारण पिता ने कम उम्र में ही दोनों का विवाह कर दिया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2298381


