[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनशहर में झुंझुनूं कप नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, 12 टीमें लेंगी भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतनशहर में झुंझुनूं कप नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, 12 टीमें लेंगी भाग

भावन टी प्रिंट्स ने जीता उद्घाटन मैच

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : रतनशहर के गोदाम स्टेडियम में यूथ क्लब रतनशहर की ओर से झुंझुनूं कप नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच सांवरिया सेठ क्रिकेट क्लब बनाम भावन टी प्रिंट्स के बीच खेला गया। भावन टी प्रिंट्स ने चौतीस रनों से जीत दर्ज की।

क्लब के विक्रम सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। सभी टीमों के बीच लीग आधार पर मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें दर्शकों को रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट मैच देखने को मिलेगा।

रात्रिकालीन रोशनी में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता क्षेत्र में क्रिकेट प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को गोदाम स्टेडियम में खेला जाएगा। विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles