[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की पुण्यतिथि पर खेल प्रतियोगिता:जयपुर में 15-16 अगस्त को होंगे मुकाबले, डोटासरा-जुली ने किया पोस्टर का विमोचन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की पुण्यतिथि पर खेल प्रतियोगिता:जयपुर में 15-16 अगस्त को होंगे मुकाबले, डोटासरा-जुली ने किया पोस्टर का विमोचन

पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की पुण्यतिथि पर खेल प्रतियोगिता:जयपुर में 15-16 अगस्त को होंगे मुकाबले, डोटासरा-जुली ने किया पोस्टर का विमोचन

सादुलपुर : पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश पूनिया की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जुली ने किया। यह प्रतियोगिता 15 और 16 अगस्त को होगी। पद्मश्री कृष्णा पूनिया स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में इसका आयोजन होगा। पोस्टर विमोचन के दौरान पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया, विधायक जाकिर खान और रामकेश मीणा भी मौजूद रहे।

पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने बताया- जयपुर के अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम में होने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के विजेताओं को कुल लगभग 6 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग की विजेता टीम को 51 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपए का नकद पुरस्कार मिलेगा।

आयोजन समिति के सदस्य सोमवीर पूनिया ने बताया- प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 9 अगस्त को विधायक आवास पर आयोजन समिति की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा कर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।

Related Articles