[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दाउदसर में शहीद हरलाल कालेर की प्रतिमा का अनावरण:डोटासरा ने सैनिकों के बलिदान को बताया राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

दाउदसर में शहीद हरलाल कालेर की प्रतिमा का अनावरण:डोटासरा ने सैनिकों के बलिदान को बताया राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत

दाउदसर में शहीद हरलाल कालेर की प्रतिमा का अनावरण:डोटासरा ने सैनिकों के बलिदान को बताया राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

रतनगढ़ : चूरू की रतनगढ़ तहसील के दाउदसर गांव में बुधवार को अमर शहीद हरलाल कालेर की प्रतिमा का अनावरण राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने किया। समारोह में शहीद परिवार का सम्मान किया गया। डोटासरा ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान से संभव है और शहीदों की प्रतिमाओं की स्थापना व सम्मान समारोहों का पूरा खर्च केंद्र और राज्य सरकार को उठाना चाहिए।

प्रतिमा अनावरण समारोह में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

कार्यक्रम की अध्यक्षता रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने की। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र बुडानिया, विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मेघवाल, विधायक अनिल शर्मा, पूर्व विधायक कमला कस्वा, पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया, हाजी मकबूल मंडेलिया, प्रशासक विधा देवी पारीक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

शहीदों के सम्मान को लेकर सरकार से अपेक्षा

मुख्य अतिथि गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि देश के सैनिक सीमाओं के सच्चे प्रहरी हैं और उनके सर्वोच्च बलिदान से ही देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि शहीदों की प्रतिमाओं की स्थापना और ऐसे आयोजनों का पूरा खर्च सरकार को वहन करना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इस प्रकार के कार्य सरकार की ओर से कराए जाएंगे।

गोविंद सिंह डोटासरा ने शहीद के परिवार का शॉल एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया।
गोविंद सिंह डोटासरा ने शहीद के परिवार का शॉल एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया।

लोकतांत्रिक व्यवस्था और युवाओं के मुद्दों पर बोले

डोटासरा ने कहा कि नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव न्यायपालिका के हस्तक्षेप के बाद संभव हो पाए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में सक्रिय होकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दलितों, मजदूरों और किसानों के हितों की अनदेखी हुई है तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं को भारी नुकसान पहुंचा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाकर दोषियों को जेल भेजा गया था और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाए गए थे।

शहीदों का बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा: गोदारा

रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने कहा कि देश के जांबाज सैनिकों के त्याग और बलिदान के कारण ही प्रत्येक नागरिक सुरक्षित जीवन जी रहा है। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों का बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा तथा उनके सम्मान और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे।

शहीद परिवार का सम्मान

समारोह में गोविंद सिंह डोटासरा और विधायक पूसाराम गोदारा ने शहीद हरलाल कालेर के पिता डालूराम कालेर, माता विमला देवी और वीरांगना श्रवणी देवी सहित शहीद परिवार का शॉल एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया।

इन लोगों ने भी रखे विचार

कार्यक्रम को विधायक नरेंद्र बुडानिया, विधायक मनोज मेघवाल, विधायक अनिल शर्मा, पूर्व विधायक कमला कस्वा, हाजी मकबूल मंडेलिया और पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच पूर्णाराम सारण, सियाचंद कानसुजिया, रिखाराम तालनिया, राधेश्याम सारण, रणजीत पहलवान, लिछमणराम सारण, ओमप्रकाश पारीक, मेघाराम मंडार, सीताराम तालनिया, मदनलाल डीलर और लालचंद भाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान गिरधारीलाल बांगड़वा, अजय बंसिया, भानीराम मेघवाल एवं मनीष जाखड़ ने किया।

Related Articles