[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड 20 में जर्जर बिजली पोल बदलने की मांग:हादसे का अंदेशा जताया, नागरिकों ने सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

वार्ड 20 में जर्जर बिजली पोल बदलने की मांग:हादसे का अंदेशा जताया, नागरिकों ने सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

वार्ड 20 में जर्जर बिजली पोल बदलने की मांग:हादसे का अंदेशा जताया, नागरिकों ने सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

सादुलपुर : सादुलपुर के वार्ड संख्या 20 में जर्जर बिजली पोलों को बदलने की मांग की गई। इसे लेकर स्थानीय नागरिकों ने बुधवार को जोधपुर बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) के सहायक अभियंता कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड 20 में कई बिजली पोल बेहद खराब स्थिति में हैं। विशेष रूप से मोहिउद्दीन के मकान के सामने वाला पोल काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।

नागरिकों ने विभाग से जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन जर्जर पोलों को तुरंत बदलने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते पोल नहीं बदले गए, तो जनहानि या अन्य दुर्घटना हो सकती है। इस ज्ञापन पर अमित फगड़िया, अनवर टेलर, तालिब, अकरम, मुकर्रम बंगा, असलम, आरिफ खींची, गुलफाम, इमरान मुस्लिम और आमीन सहित कई अन्य स्थानीय नागरिकों के हस्ताक्षर हैं।

Related Articles