सीकर के प्रशांत शर्मा बने राजस्थान बार काउंसिल के सदस्य:2615 वोट मिले, बोले- लॉयर्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाना रहेगा पहली प्राथमिकता
सीकर के प्रशांत शर्मा बने राजस्थान बार काउंसिल के सदस्य:2615 वोट मिले, बोले- लॉयर्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाना रहेगा पहली प्राथमिकता
सीकर : राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव में सीकर के एडवोकेट प्रशांत शर्मा ने जीत हासिल की है। वे बार काउंसिल के सदस्य (मेंबर) चुने गए हैं। पूरे प्रदेश के वकीलों द्वारा 25 सदस्यीय बार काउंसिल के लिए हुए मतदान में प्रशांत शर्मा को 2615 वोट मिले और उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों में छठा स्थान हासिल किया। प्रशांत शर्मा राजस्थान हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं।
चुनाव परिणाम देखने के लिए सीकर बार एसोसिएशन के सभागार में एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। जैसे ही प्रशांत शर्मा की जीत की घोषणा हुई, सभागार में मौजूद वकीलों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर और साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया तथा जीत की बधाई दी।
जीत के बाद एडवोकेट प्रशांत शर्मा ने कहा कि वे पूरे राजस्थान के वकीलों के साथ-साथ सीकर के अधिवक्ताओं की आवाज को भी मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वकीलों की मांगों को पूरा करवाने, अधिवक्ताओं के साथ होने वाले अपराधों पर रोक लगाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।
प्रशांत शर्मा ने बताया कि बार काउंसिल सदस्यों के परिणाम घोषित होने के बाद अब अध्यक्ष का चुनाव और विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता लॉयर्स प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करवाने की दिशा में पहल करना होगी।
एडवोकेट अंकुर बहड़ ने कहा कि लंबे समय बाद सीकर बार एसोसिएशन को राजस्थान बार काउंसिल में प्रतिनिधित्व मिला है, जो जिले के अधिवक्ताओं के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर सीकर बार एसोसिएशन के साथ-साथ जयपुर से भी बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2296900

