नीमकाथाना में अतिक्रमण हटाने के बाद फैला मलबा:8 डंपर, जेसीबी मशीनें हटाने में लगीं, अब ओवरब्रिज के नीचे होगी कार्रवाई
नीमकाथाना में अतिक्रमण हटाने के बाद फैला मलबा:8 डंपर, जेसीबी मशीनें हटाने में लगीं, अब ओवरब्रिज के नीचे होगी कार्रवाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार देर शाम अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामने स्थित बंसल मार्केट पर कार्रवाई की गई। करीब 4 मंजिला इमारत पर हैमर मशीन, पोकलेन मशीन और जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई शाम करीब 6 बजे शुरू हुई, जो रात 8 बजे तक चली।
2 घंटे तक शहर में रोका ट्रैफिक
करीब दो घंटे चली इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और ट्रैफिक 2 घंटे के लिए रोकना पड़ा। शहर में पहले से लागू डायवर्जन के कारण लोगों को आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान एसडीएम राजवीर सिंह यादव, तहसीलदार वी.पी. सिंह नरुका और नगर परिषद आयुक्त रणजीत सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

तहसीलदार वी.पी. सिंह नरुका ने बताया-फिलहाल प्राथमिकता पहले से हटाए गए अतिक्रमण के मलबे को हटाने की है, ताकि शहर में यातायात सुचारू किया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से डायवर्जन लागू होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। प्रयास है कि गुरुवार तक मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य कर दिया जाए। इसके बाद शेष बचे अतिक्रमण पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
3 और 4 अगस्त को हुई कार्रवाई
कार्रवाई 3 अगस्त को सिरोही नदी से शुरू हुई। 3 अगस्त को कपिल स्मारक तक का अतिक्रमण हटाया गया। वही 4 अगस्त को कपिल स्मारक से खेतड़ी रोड़ का अतिक्रमण हटाया गया। बारिश होने के कारण कार्रवाई लेट चली। देर शाम तक यह कार्रवाई जारी थी।
जेसीबी और पोकलेन मशीन से हटाया जा रहा मलबा
2 दिन में करीब 160 से अधिक मकान, दुकान, कॉम्प्लेक्स ओर बड़ी-बड़ी इमारतों को जमींदोज किया गया। वही कुछ कॉम्प्लेक्स, मकानों व दुकानों पर कोर्ट का स्थगन आदेश होने के कारण फिलहाल उनको राहत दी गई है। वही कुछ स्थगन आदेश वाले मकान मालिक व दुकान मालिक अपने स्तर पर ही अतिक्रमण हटा रहे हैं। शहर में अतिक्रमण हटाने के बाद जेसीबी मशीन और पोकलेन मशीनों से मलबे को हटाया जा रहा है। आज भी नीमकाथाना शहर के अंदर आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया था। आज शाम तक रूट का डायवर्जन रहेगा।

ओवरब्रिज के नीचे से हटाया जाएगा अतिक्रमण
एसडीएम राजवीर यादव ने बताया- एक-दो दिन में ओवरब्रिज के नीचे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। अभी शहर में हटवाए गए अतिक्रमण का मलबा बिखरा पड़ा है। स्कूल जाने वाले राहगीरों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एसडीएम नहीं बताया कि जिन बिल्डिंगों से अतिक्रमण हटाया गया था कई बिल्डिंग गिरने की कगार पर है इस वजह से पहले उन बिल्डिंगों को धराशाई करवाया जा रहा है। उसले बाद ओवरब्रिज के नीचे से अतिक्रमण की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने लिया जायजा
शहर के ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण की कार्रवाई से पहले एसडीएम राजवीर यादव तहसीलदार वीपी सिंह नरूका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अतिक्रमण क्षेत्र का जायजा लिया और अतिक्रमणकारियों को स्वयं ही अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाने की अपील की गई। वहीं शहर में हुई अतिक्रमण की कार्रवाई को देखकर अब ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमणकारी खुद ही अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाने लगे है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2385903


