बावड़ी गांव में तेजाजी मंदिर निर्माण अंतिम चरण में:25 लाख रुपए में बनेगा, 12 सितंबर को कलश यात्रा और मूर्ति स्थापना
बावड़ी गांव में तेजाजी मंदिर निर्माण अंतिम चरण में:25 लाख रुपए में बनेगा, 12 सितंबर को कलश यात्रा और मूर्ति स्थापना
रींगस : रींगस के बावड़ी गांव में सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यह मंदिर भामाशाहों के सहयोग से बन रहा है और इस पर करीब 25 लाख रुपए की लागत आ रही है।
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बैठक की
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि बावड़ी-धीरजपुरा रोड पर पावर हाउस के पास स्थित यह मंदिर जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। हाल ही में कार्यकर्ताओं द्वारा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और अन्य कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी।
इस बैठक में व्यवस्थाओं को लेकर समिति के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। निर्णय लिया गया कि 12 सितंबर को कलश यात्रा और मूर्ति स्थापना की जाएगी। इसके अतिरिक्त, बिजली व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्था पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
ये रहे मौजूद
बैठक में कोषाध्यक्ष फूलचंद रोज, सचिव मदन लाल बाजिया, जगदीश प्रसाद भावरिया, बाबूलाल बाजिया, फूलचंद भावरिया, हीरालाल बाजिया, रामेश्वर लाल, राजेंद्र प्रसाद, पूर्णमल, प्रभाती लाल, सुरजाराम, भागुराम, शिवचंद और बाबूलाल सहित बड़ी संख्या में मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2296827


