किसान सभा का 10 अगस्त को सीकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:13 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं की
किसान सभा का 10 अगस्त को सीकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:13 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं की
रींगस : अखिल भारतीय किसान सभा और मजदूर यूनियन सीटू 10 अगस्त को सीकर कलेक्ट्रेट पर ‘कंपनियां भारत छोड़ो’ आंदोलन के तहत एक विशाल धरना-प्रदर्शन और गिरफ्तारी आंदोलन आयोजित करेगी। इस आंदोलन की तैयारी में बुधवार को रींगस के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं की गई।
13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन
यह आंदोलन 13 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा है। इन मांगों में अमेरिका-भारत व्यापार समझौता रद्द करना, पेयजल और सिंचाई के लिए नहर की व्यवस्था, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाना, मनरेगा को बहाल करना, फसल बीमा क्लेम तुरंत जारी करना, पेपर लीक रोकना, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना और स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाना शामिल हैं।
रींगस, कोटड़ीधायलान, आभावास, भगतसिंह नगर और तपिपल्या सहित कई गांवों और ढाणियों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। दोपहर बाद लाखनी, धीरजपुरा, भवानीपुरा, चौमूपुरोहितान, संतोषपुरा और लाम्पुआ सहित अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान जारी रहा।
इन्होंने किया संबोधित
इस जनसंपर्क अभियान के दौरान किसान सभा के तहसील अध्यक्ष केशाराम धायल, तहसील सचिव भूदाराम बगड़िया, सूरजभान धायल, मदनलाल बाजिया, सागरमल धायल, सुरेश महला और सुरेंद्र डोडवाडिया सहित कई नेताओं ने सभाओं को संबोधित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2296958


