[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ने और झगड़े का आरोपी गिरफ्तार:ढाई महीने से फरार चल रहा था, बलारां थाना पुलिस ने पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ने और झगड़े का आरोपी गिरफ्तार:ढाई महीने से फरार चल रहा था, बलारां थाना पुलिस ने पकड़ा

कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ने और झगड़े का आरोपी गिरफ्तार:ढाई महीने से फरार चल रहा था, बलारां थाना पुलिस ने पकड़ा

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के बलारां थाना पुलिस ने ढाई महीने से फरार चल रहे आरोपी इरफान अली को गिरफ्तार किया है। इरफान अली राजकार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों से मारपीट करने का आरोपी है। वह हरियाणा के सिरसा जिले के साइबर क्राइम थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में भी वांछित था।

गिरफ्तारी के लिए आई टीम से किया था झगड़ा

बलारां थानाधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि 21 मई 2026 को हरियाणा पुलिस की एक टीम साइबर ठगी के मामले में इरफान अली को गिरफ्तार करने बलारां थाना क्षेत्र के चूड़ीमिंयान गांव पहुंची थी। इस दौरान आरोपी के परिजनों ने पुलिस टीम का विरोध किया और राजकार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों से झगड़ा किया।

कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी थी

इस घटना में साइबर क्राइम थाना सिरसा के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और बलारां थाने के एक कॉन्स्टेबल की वर्दी भी फाड़ दी गई थी। इस संबंध में बलारां थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी सहायता और लगातार निगरानी के बाद फरार आरोपी इरफान अली, निवासी चूड़ीमिंयान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles