सिंघाना चौकी के पास फूटी पाइपलाइन से जलभराव, जयपुर-खेतड़ी मार्ग पर यात्री परेशान
सिंघाना चौकी के पास फूटी पाइपलाइन से जलभराव, जयपुर-खेतड़ी मार्ग पर यात्री परेशान
सिंघाना : कस्बे के चौकी क्षेत्र के पास खेतड़ी-जयपुर मुख्य मार्ग पर जलदाय विभाग की पाइपलाइन कई दिनों से फूटी होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बह रहा है। इससे सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह स्थान बस स्टैंड के रूप में भी उपयोग होता है, जहां जयपुर और खेतड़ी जाने वाली बसें रुकती हैं। सड़क पर फैले पानी और कीचड़ के कारण यात्रियों को बसों में चढ़ने-उतरने में कठिनाई हो रही है तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

समाजसेवी मैक्स सिंघानिया ने बताया कि विभागीय लापरवाही के कारण प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पेयजल व्यर्थ बह रहा है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की बात करने के साथ-साथ ऐसी लीकेज को भी तत्काल ठीक किया जाना चाहिए।
स्थानीय लोगों ने जलदाय विभाग और प्रशासन से पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कर सड़क पर जमा पानी की निकासी कराने की मांग की है, ताकि आमजन और यात्रियों को राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2296751


