[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : शुक्रवार से इन स्थानों पर लगेंगे महंगाई राहत शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : शुक्रवार से इन स्थानों पर लगेंगे महंगाई राहत शिविर

शुक्रवार से इन स्थानों पर लगेंगे महंगाई राहत शिविर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए महंगाई राहत शिविर एवं प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत शुक्रवार से विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जायेगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़ ने बताया कि 9 एवं 10 जून को खेतड़ी ब्लॉक के रवां एवं मानोता कलां, मंडावा के दिलोई में, पिलानी के बजावा में, झुंझुनू के बिशनपुरा में, बुहाना के देवलावास, उदयपुरवाटी के दीपपुरा एवं भोड़की में, चिड़ावा के नारी में, सूरजगढ़ के बड़सरी का बास में, सिंघाना के मुरादपुर, अलसीसर के रामपुरा में, नवलगढ़ के जेजूसर में प्रशासन गांवों के संग एवं महंगाई राहत शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार नगर पालिका पिलानी के वार्ड 21 का शिविर पाडिया गेस्ट हाउस में, बिसाउ नगर पालिका के वार्ड 18 का बोहितराम जी की धर्मशाला में, मडावा के वार्ड 20 का शिविर युवक सभा बाल मंदिर विद्यालय में, नवलगढ़ नगर पालिका के वार्ड 20 एवं वार्ड 21 का शिविर राउप्रावि मौहल्ला खटीकान में, उदयपुरवाटी के वार्ड 21 का शिविर नगर पालिका कार्यालय में, खेतड़ी के वार्ड 21 का शिविर राज. जयसिंह उमावि परिसर में, नगर परिषद झुंझुनू के वार्ड 39 का शिविर धर्मदास भवन में तथा वार्ड 40 का शिविर सूरजगढ़ गेस्ट हाउस में, नगर पालिका सूरजगढ़ के वार्ड 21 का शिविर शेखावाटी रिसोर्ट में, विद्या विहार पिलानी के वार्ड 21 का शिविर बिरला गेस्ट हाउस में, चिड़ावा नगर पालिका के वार्ड 24 का शिविर रामलीला मैदान में, मुकुन्दगढ़ के वार्ड 21 का शिविर ठड्डे वाला बालाजी के सामने मुरारका बगीची में आयोजित किये जायेगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker