गुढ़ागौड़जी को उपखंड बनाने की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई, गुढ़ागौड़जी में मंगलवार से तहसील पर अनिश्चितकालीन धरना, अधिवक्ताओं व वेंडरों का कार्य बहिष्कार
सर्व समाज के समर्थन से तेज हुआ आंदोलन-उदयपुरवाटी से राजस्व मामले जोड़ने के आदेश को रद्द करने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ागौड़जी तहसील को उपखंड घोषित करने तथा राजस्व मामलों को जबरन उदयपुरवाटी उपखंड से जोड़ने के आदेश के विरोध में जन-आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। क्षेत्र में चल रहा आंदोलन अब और अधिक आक्रामक रूप लेने जा रहा है। आंदोलन की अगली कड़ी में मंगलवार से तहसील कार्यालय के सामने सर्व समाज के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जा रहा है। इस धरने में क्षेत्र के सर्व समाज के लोग, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, अधिवक्ता, युवा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
प्रशासनिक व भौगोलिक दृष्टि से उपखंड बनना बेहद जरूरी – जेपी महला
युवा नेता जेपी महला ने बताया कि गुढ़ागौड़जी को उपखंड बनाने की मांग लंबे समय से लंबित है, जिससे स्थानीय जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि गुढ़ागौड़जी की भौगोलिक स्थिति, बढ़ती जनसंख्या और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए यहां उपखंड कार्यालय खोला जाना बेहद जरूरी है। राजस्व मामलों को उदयपुरवाटी भेजने का निर्णय आमजन की परेशानियां बढ़ाने वाला है, जिसे क्षेत्रवासी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
राजस्व कार्य ठप – स्टैंप वेंडर, डीड राइटर और अधिवक्ता करेंगे कार्य बहिष्कार
आंदोलन को निर्णायक मोड़ पर ले जाने के लिए अधिवक्ताओं, स्टैंप वेंडरों और डीड राइटरों ने भी एकजुट होकर कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। इसके तहत मंगलवार से तहसील परिसर में कोई भी राजस्व संबंधी कार्य (रजिस्ट्री, बैनामा, स्टैंप बिक्री आदि) नहीं किया जाएगा।
सोमवार को आंदोलनकारियों ने झुंझुनूं पहुंचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं। ज्ञापन में गुढ़ागौड़जी को जल्द उपखंड घोषित किया जाए तथा राजस्व मामलों को उदयपुरवाटी से जोड़ने वाला आदेश तत्काल वापस लिया जाए।
उग्र आंदोलन की चेतावनी
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2294121


