चूरू मेडिकल कॉलेज में अंगदान अभियान का समापन:उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
चूरू मेडिकल कॉलेज में अंगदान अभियान का समापन:उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
चूरू : चूरू के पीडीयू मेडिकल कॉलेज में सोमवार को ‘अंगदान महादान’ जन-जागरूकता अभियान का समापन हो गया। इस अवसर पर अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत वर्मा ने अंगदान महादान अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति का अंगदान कई लोगों को नया जीवन दे सकता है। डॉ. वर्मा ने समाज में अंगदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए एकजुट प्रयास करने का आह्वान किया।
प्रिंसिपल डॉ. वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से धीरे-धीरे गलत धारणाएं दूर होंगी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों और डॉक्टरों को अंगदान का संकल्प दिलाया। साथ ही, आमजन से भी अंगदान के प्रति जागरूक होने की अपील की।
अंगदान महादान अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. विकास देवड़ा ने अभियान के उद्देश्यों और इसकी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह के दौरान, अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र और सम्मान प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2294032


