[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर बस स्टैंड से रेहड़ियां हटाने की मांग:बस ऑपरेटरों का प्रदर्शन, आदेश जारी नहीं हुए तो स्टैंड में एक भी बस नहीं जाएगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर बस स्टैंड से रेहड़ियां हटाने की मांग:बस ऑपरेटरों का प्रदर्शन, आदेश जारी नहीं हुए तो स्टैंड में एक भी बस नहीं जाएगी

सरदारशहर बस स्टैंड से रेहड़ियां हटाने की मांग:बस ऑपरेटरों का प्रदर्शन, आदेश जारी नहीं हुए तो स्टैंड में एक भी बस नहीं जाएगी

सरदारशहर : सरदारशहर में कच्चे बस स्टैंड परिसर में खड़े होने वाले रेहड़ी संचालकों के खिलाफ बस ऑपरेटरों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को बस ऑपरेटर यूनियन के सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बस स्टैंड से रेहड़ियां हटाने की मांग की। यूनियन ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर बसों का संचालन बस स्टैंड के अंदर बंद कर दिया जाएगा।

ज्ञापन में बस ऑपरेटरों ने बताया- कच्चे बस स्टैंड परिसर में मनमाने तरीके से रेहड़ियां लगाए जाने से बसों के संचालन में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही है। उनका कहना है कि प्रतिदिन विवाद और झगड़े की स्थिति बनती है। यूनियन ने आरोप लगाया कि कई बार बस चालकों के साथ मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

‘रेहड़ियां नहीं हटेंगी तो बसें स्टैंड में नहीं जाएंगी’

बस ऑपरेटर मनीराम भादू ने कहा- जब तक बस स्टैंड परिसर से रेहड़ी संचालकों को नहीं हटाया जाएगा, तब तक बस ऑपरेटर अपनी बसें कच्चे बस स्टैंड के अंदर नहीं ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो बस ऑपरेटर अपना अलग बस स्टैंड संचालित करने के लिए भी मजबूर होंगे।

प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

प्रदर्शन के दौरान बस ऑपरेटरों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना था कि कई बार शिकायतें और ज्ञापन देने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि यह संभवतः क्षेत्र का एकमात्र बस स्टैंड है, जहां बसों के संचालन क्षेत्र में सब्जी विक्रेताओं की रेहड़ियां लगी हुई हैं। इससे यात्रियों, बस चालकों और परिचालकों को प्रतिदिन असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

हड़ताल की चेतावनी, प्रशासन को दी जिम्मेदारी

यूनियन ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते बस स्टैंड परिसर से रेहड़ी संचालकों को नहीं हटाया गया तो बस ऑपरेटर हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में होने वाली किसी भी असुविधा की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान चालक चंद्रप्रकाश, हरिराम, ओमप्रकाश, कन्हैयालाल, परमेश्वरलाल, महेंद्रनाथ, रफीक खान, मोहम्मद आशिक सहित बड़ी संख्या में बस ऑपरेटर, चालक और यूनियन सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles