[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी का झांसा देकर युवती से रेप:आरोपी के परिवार ने युवती को मारपीट कर भगाया, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शादी का झांसा देकर युवती से रेप:आरोपी के परिवार ने युवती को मारपीट कर भगाया, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

शादी का झांसा देकर युवती से रेप:आरोपी के परिवार ने युवती को मारपीट कर भगाया, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

सीकर : सीकर में 31 साल की युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पीड़िता के परिवार के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि उसकी सोशल मीडिया के जरिए युवक से पहचान हुई थी। इस दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी। युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और युवती को कमरे में ले जाकर रेप किया। युवती के विरोध करने पर युवक ने शादी का झांसा दिया।

शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार दरिंदगी की। 26 जुलाई को युवक ने पीड़िता से शादी करने से मना कर दिया और कहा कि मैं तुमसे कोई भी शादी नहीं करने वाला हूं। बेवजह मुझे परेशान मत करो। पीड़िता ने युवक के परिजनों से इस बात का उलाहना दिया तो उन्होंने पीड़िता के साथ मारपीट करके घर से भगा दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक सहित कुल 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

शाम के समय घर से बिना बताए निकली युवती

सीकर जिले में 18 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की 1 अगस्त की शाम घर से बिना बताए कहीं पर चली गईं जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Related Articles