[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग छात्रा से रेप का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार:सांडवा पुलिस ने दो दिन की तलाशी के बाद दबोचा, लगातार बदल रहा था ठिकाने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नाबालिग छात्रा से रेप का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार:सांडवा पुलिस ने दो दिन की तलाशी के बाद दबोचा, लगातार बदल रहा था ठिकाने

नाबालिग छात्रा से रेप का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार:सांडवा पुलिस ने दो दिन की तलाशी के बाद दबोचा, लगातार बदल रहा था ठिकाने

सांडवा : चूरू जिले के सांडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से रेप के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक मामला दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। सांडवा थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि 30 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति की रिपोर्ट पर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी।

आरोपी शिक्षक अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसने अपनी लोकेशन छिपाने के लिए अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ दिया था। मामले की गंभीरता और जनता में उपजे आक्रोश को देखते हुए, सुजानगढ़ एएसपी सतपाल सिंह और बीदासर डीएसपी विजय कुमार के सुपरविजन में एक विशेष टीम गठित की गई। सांडवा थानाधिकारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में दो टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर लगातार दो दिनों तक तलाश कर आरोपी को दस्तयाब किया। मामले की जांच कर रहे डीएसपी विजय कुमार के समक्ष पेश करने के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में सांडवा थानाधिकारी महेंद्र कुमार, एएसआई पप्पूराम, कॉन्स्टेबल सुभाष कुमार, सुरेंद्र कुमार और सुनील कुमार शामिल थे। कॉन्स्टेबल सुभाष कुमार और सुरेंद्र कुमार की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Related Articles